/> विडियो: योगी का युवाओ को आव्हान:किसी मुख्य मंत्री ने कभी ऐसा नहीं कहा होगा - IndSpice

Videos

विडियो: योगी का युवाओ को आव्हान:किसी मुख्य मंत्री ने कभी ऐसा नहीं कहा होगा

By  | 

2018-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के सामने कई चुनौतियां हंैै। सच्चा युवा वही है जो पलायन करने के बजाए चुनौतियों को स्वीकार कर सामना करे। विद्यार्थी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए और विश्वविद्यालय नकल विहीन परीक्षा के लिए अपने को तैयार रखें। शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करने के साथ ही उनके हितों को ध्यान में रखते हुए विकास में भी योगदान करंे। यही स्वामी विवेकानंद जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री जी आज जनपद जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का मकसद क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। क्षेत्र विशेष के परम्परागत उत्पादों को मंच प्रदान कर ही उनका आर्थिक विकास सम्भव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ प्रदेश के युवक लाखों की संख्या में उठा चुके हैं। विश्वविद्यालय स्तरीय शिक्षण संस्थानों को भी इसमें अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।

मुख्यमंत्री जी ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान भवन एवं अशोक सिंहल भारतीय परंपरागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान भवन का शिलान्यास किया। साथ ही, विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन का नामकरण पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी के नाम पर किया।

Facebook Comments